उन्हाणी कॉलेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना...
राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रभारी नीतू और सीमा ने बताया कि महाविद्यालय की प्रत्येक स्वयंसेविका एक वृद्धजन को गोद लेकर नियमित रूप से उनसे मिलती है, उनके अनुभव सुनती है और आवश्यकतानुसार सहायता भी करती है। इस पहल की सराहना इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भी की जा चुकी है। कार्यक्रम में गुढा गांव के 84 वर्षीय मुन्नीलाल और 80 वर्षीय बलिराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने जीवन अनुभव साझा किए। मंच संचालन डॉ. सुधीर यादव ने किया।

