Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजा रोड़ चौक पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण

विधायक सतपाल जांबा व कर्मवीर कौल ने दिया एकता और विकास का संदेश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के कौल में राजा रोड़ की भव्य मूर्ति का अनावरण करते विधायक सतपाल जांबा, चेयरमैन कर्मवीर कौल।-हप्र
Advertisement

बादली बलिदान दिवस पर गांव कौल की जनता से किया गया वादा आज साकार हो गया। गांव कौल में राजा रोड़ चौक पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा का अनावरण विधायक सतपाल जांबा एवं जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। मूर्ति अनावरण के बाद विधायक सतपाल जांबा एवं ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि समाज के वीरता, त्याग और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कहा कि बादली बलिदान दिवस पर जो वादा किया गया था, उसे आज पूरा कर समाज के सम्मान को नई पहचान दी गई है। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है। छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर समस्त समाज एवं ग्रामवासियों ने विधायक सतपाल जांबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में ऐतिहासिक कार्य संभव हुआ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×