Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जनहित पर कुठाराघात : देवेंद्र सिंह

भाजपा की केंद्र सरकार ने गैस के दाम बढ़ा कर मजदूर दिवस पर गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा सरकार पर यह तंज कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कसा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह
Advertisement

भाजपा की केंद्र सरकार ने गैस के दाम बढ़ा कर मजदूर दिवस पर गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा सरकार पर यह तंज कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कसा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वोटिंग होते ही भाजपा सरकार ने एक बार फिर अपनी असलियत दिखा दी है। जिला शहरी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को जनहित से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा गैस के दाम बढ़ने से सभी वर्ग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान व कल्याण का दम भरने वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने पांच किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर के रेट में एकमुश्त 993 रुपये की वृद्धि की है। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि अब यह सिलेंडर तीन हजार के करीब दाम में मिलेगा। देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते माह में भी छोटे सिलेंडर के रेट में वृद्धि हुई थी। उन्होंने कहा कि हालिया वृद्धि सीधे तौर पर आम आदमी, छोटे व्यवसायियों और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। गैस के दाम बढ़ने का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे हर वस्तु और सेवा की कीमतों में वृद्धि होती है, जिससे महंगाई का दायरा और व्यापक हो जाता है। उन्होंने सरकार से गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×