Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ग्राम पंचायत सैनी माजरा में 60 फीट ऊंचे तिरंगे और स्वागत गेट का लोकार्पण

शाहाबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत सैनी माजरा में देशभक्ति और विकास की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गांव में पहुंचने पर सरपंच सतीश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में ग्राम पंचायत सैनी माजरा में विकास योजनाओं का उद्घाटन करते सुभाष कलसाना। -निस
Advertisement

शाहाबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत सैनी माजरा में देशभक्ति और विकास की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गांव में पहुंचने पर सरपंच सतीश कुमार ने सुभाष कलसाना का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। तत्पश्चात सुभाष कलसाना ने ग्राम पंचायत के कोष से बनवाये गये स्वागत गेट का उद्घाटन किया और गांव में 60 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की भी स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में गांव के सरपंच सतीश कुमार ने भाजपा नेता सुभाष कलसाना का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सरपंच ने बताया कि गांव की आबादी सड़क के दोनों ओर बसी हुई है, लेकिन बीच में गुजर रहे नेशनल हाईवे-152 के कारण ग्रामीणों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए कई किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने एक स्वर में सुभाष कलसाना के समक्ष हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग रखी। सरपंच सतीश कुमार ने कहा कि यदि गांव सैनी माजरा में अंडरपास बन जाता है तो ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सुभाष कलसाना ने आश्वासन दिया कि गांव की मांग को संबंधित विभाग और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा ताकि जल्द समाधान हो सके। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और तिरंगे को नमन करते हुए किया गया। इस अवसर पर मान सिंह देसवाल, संजीव कुमार, पूर्व कृष्ण कुमार, रविंद्र सैनी और राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×