गर्भवती महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सिविल अस्पताल में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन द्वारा किया...
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सिविल अस्पताल में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन द्वारा किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि कैंप में गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच ब्लड टेस्ट डाइट संबंधी सलाह एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच ब्लड प्रेशर जांच एवं समय-समय पर आवश्यक टेस्ट करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन अच्छा रहने तथा संतुलित आहार लेने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे अपने नजदीकी सीएचसी पीएचसी पर जाकर जांच एवं उपचार करवा सकती हैं। कैंप में आशा वर्कर नर्सिंग ऑफिसर एवं डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहीं।
