Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एसएन झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र पहुंची आईएमए की टीम

जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता कैंप लगाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी की ओर से नगर के एसएन झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव के नेतृत्व में आईएमए की टीम ने बच्चों के साथ करीब दो घंटे बिताए और उन्हें पढ़ाई, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खान-पान तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में आईएमए प्रधान डॉ. नीरज यादव, डॉ. पूजा अनेजा, डॉ. अचल सिंगला और डॉ. प्रीति यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया।

डॉक्टरों ने बच्चों को ऑल-इन-वन पुस्तकें, थ्री-इन-वन नोटबुक, राइटिंग बुक और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इसके अलावा बच्चों को केले, समोसे और बिस्किट भी दिए गए। डॉक्टरों ने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की, खेला और हंसी-मजाक कर उनके साथ समय बिताया।

Advertisement

डॉ. नीरज यादव ने बच्चों को साफ-सफाई और हाथ धोने के महत्व की जानकारी दी। डॉ. प्रीति यादव ने पुस्तकें उपलब्ध करवाते हुए बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अचल सिंगला ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। डॉ. पूजा अनेजा ने जंक फूड के नुकसान बताए और स्वस्थ खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

बच्चों ने फूल चुन कर बनाये गुलदस्ते

कार्यक्रम का भावुक पल तब आया जब बच्चों ने आसपास से फूल चुनकर अपने हाथों से छोटे-छोटे गुलदस्ते तैयार किए और डॉक्टरों को भेंट किए। बच्चों के इस स्नेह से चिकित्सक भी भावुक हो उठे। इसके बाद डॉक्टरों और बच्चों ने जमकर डांस किया। कुछ देर के लिए पूरा माहौल खुशी और उत्साह से भर गया। डॉक्टरों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर उनकी खुशियों में भागीदारी की।

Advertisement
×