Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

IBO 2026 : अटेली की बेटी भव्या गुनवाल ने फिर रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में जीता स्वर्ण पदक

इस उपलब्धि के साथ भव्या विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराने वाली चुनिंदा प्रतिभाओं में शामिल हो गई हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IBO 2026 : महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी की होनहार छात्रा भव्या गुनवाल ने एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाते हुए लिथुआनिया में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ भव्या विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराने वाली चुनिंदा प्रतिभाओं में शामिल हो गई हैं।

इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक हरियाणा की बेटी भव्या गुनवाल ने हासिल किया। हाल के वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी और रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भव्या का शैक्षणिक रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कक्षा 9 में 99 प्रतिशत, कक्षा 10 में 97.4 प्रतिशत, कक्षा 11 में 95 प्रतिशत और कक्षा 12 में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Advertisement

विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वर्ष 2024 में रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2025 में फिलीपींस में आयोजित इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में रजत पदक हासिल किया और अब 2026 में लिथुआनिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

Advertisement

प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भव्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीट-2026 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-71 हासिल करते हुए अपने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं जेईई मेन में 99.7 परसेंटाइल हासिल की और भौतिकी विषय में 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। केवल पढ़ाई ही नहीं, भव्या सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाकर समाज सेवा में भी योगदान दिया है।

भव्या का सपना जीवविज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करना और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में लगातार भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल अटेली मंडी और महेंद्रगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी एक्स पर भव्या को बधाई एवं आशीर्वाद दिया है।

Advertisement
×