Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Hospital Safety Concern: पीजीआई के जच्चा-बच्चा वार्ड में बेड पर गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचे मरीज

हादसे के वक्त संबंधित बेड पर नहीं था कोई मरीज, पास के बेड पर नवजात के साथ भर्ती थी महिला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hospital Safety Concern: पीजीआईएमएस रोहतक के जच्चा-बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर अचानक टूटकर एक बेड पर गिर गया। हादसे के समय संबंधित बेड पर कोई मरीज नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि पास के दूसरे बेड पर एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ भर्ती थी। छत का हिस्सा गिरते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना जच्चा-बच्चा वार्ड नंबर दो की बताई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और नवजात बच्चे भर्ती रहते हैं। अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे बेड पर आ गिरा। आवाज सुनकर वार्ड में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि जिस बेड पर मलबा गिरा, उस समय वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संबंधित हिस्से को लेकर आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पीजीआई प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि छत का प्लास्टर गिरने की वजह क्या रही और वार्ड के अन्य हिस्सों में भी ऐसी स्थिति तो नहीं है। जच्चा-बच्चा वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस घटना ने भवन की स्थिति और रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां नवजात बच्चों के साथ प्रसूताएं भर्ती रहती हैं। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

गनीमत : खाली था बेड, वरना हो सकता था बड़ा हादसा

हादसे में सबसे बड़ी राहत यह रही कि जिस बेड पर छत का प्लास्टर गिरा, वह उस समय खाली था। पास के बेड पर नवजात के साथ महिला भर्ती थी। यदि संबंधित बेड पर मरीज या नवजात मौजूद होता तो हादसा गंभीर हो सकता था।

Advertisement
×