Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

HKRN कर्मचारियों के मानदेय में 5 फीसदी वृद्धि, पहली जुलाई से बढ़ोतरी लागू; 5 सितंबर को जारी हुआ आदेश

पहली जुलाई से प्रभावी होगी बढ़ी हुई राशि, लेवल और अनुभव के साथ जिले की कैटेगरी भी तय करेगी मानदेय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Kaushal Rojgar Nigam : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के जरिये सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय में 5 फीसदी संशोधन को मंजूरी मिल गई है। निगम ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर लिए हैं। इसका फायदा कर्मचारियों को पहली जुलाई, 2026 से मिलेगा। संशोधित मानदेय कर्मचारी के लेवल, उसके अनुभव और तैनाती वाले जिले की कैटेगरी के आधार पर तय होगा।

इस संशोधन में सबसे अहम अंतर लेवल और अनुभव के कारण है। एक ही जिले की कैटेगरी में लेवल बढ़ने के साथ मानदेय भी बढ़ता है, जबकि समान लेवल पर अधिक अनुभव वाले कर्मचारी के लिए अधिक राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिलों को तीन कैटेगरी में बांटकर अलग-अलग मानदेय तय किया गया है। संशोधित मानदेय संबंधी आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड-निगमों के एमडी व मुख्य प्रशासकों, वैधानिक निकायों के चेयरपर्सन/सीईओ, विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और उपायुक्तों को भेजा गया है।

Advertisement

कैटेगरी-। में लेवल-।। का मानदेय सबसे अधिक

कैटेगरी-। जिलों में लेवल-। के कर्मचारियों के लिए 0-5 वर्ष अनुभव पर 21,735 रुपये, 5-10 वर्ष पर 22,822 रुपये और 10 वर्ष से अधिक पर 26,311 रुपये निर्धारित किए गए हैं। लेवल-।। में ये राशि क्रमश: 25,230, 26,492 और 30,148 रुपये है। लेवल-।।। में 0-5 वर्ष अनुभव पर 27,615 रुपये, 5-10 वर्ष पर 28,996 रुपये और 10 वर्ष से अधिक अनुभव पर 33,133 रुपये मानदेय तय किया गया है।

Advertisement

कैटेगरी-।। में अनुभव के साथ बढ़ेगा भुगतान

कैटेगरी-।। जिलों में लेवल-। के कर्मचारियों के लिए अनुभव के अनुसार 19,323, 20,289 और 22,506 रुपये निर्धारित किए गए हैं। लेवल-।। में यही राशि 23,100, 24,255 और 26,916 रुपये, जबकि लेवल-।।। में 26,040, 27,342 और 30,359 रुपये होगी।

कैटेगरी-।।। में लेवल-। से शुरुआत

कैटेगरी-।।। जिलों में लेवल-। के 0-5 वर्ष अनुभव वाले कर्मचारी का मानदेय 18,113 रुपये होगा। 5-10 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक अनुभव पर यह क्रमश: 19,019 और 21,330 रुपये रहेगा। लेवल-।। के लिए तीन अनुभव श्रेणियों में 21,478, 22,552 और 25,126 रुपये, जबकि लेवल-।।। में 24,938, 26,184 और 29,122 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

Advertisement
×