Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Hisar POCSO Case: पोक्सो और दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला आरोपी से रिमांड पर पूछताछ

Hisar POCSO Case: बरवाला पुलिस की कार्रवाई; पीड़िता की रिश्तेदार महिला पहले ही गिरफ्तार, एसपी बोले- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई होगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Hisar POCSO Case:  बरवाला पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रचना ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को पीड़िता के बयान के आधार पर बरवाला थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता की मुंहबोली रिश्तेदार, गांव राजली निवासी महिला को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे मामले को लेकर विस्तृत पूछताछ की गई।

Advertisement

पुलिस ने अब मामले के मुख्य आरोपी सतीश पुत्र जगदीश, निवासी गांव पघांल (हिसार) को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
×