Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एचसीएस अधिकारियों को ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न भरने के निर्देश

30 अप्रैल तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा सरकार ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी चल एवं अचल संपत्तियों की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न ऑनलाइन जमा करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक पत्र के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 31 मार्च तक अपनी मौजूदा संपत्तियों का विवरण तैयार कर लें और इसे इंट्रा हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक भरें।

प्रॉपर्टी रिटर्न पोर्टल पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। 30 अप्रैल के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा और इसके पश्चात रिटर्न जमा नहीं की जा सकेगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया कि वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में बीमा पॉलिसियों का विवरण शामिल नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए पहले ही छूट प्रदान की जा चुकी है। अधिकारी केवल ऑनलाइन विवरण भरेंगे। चल एवं अचल संपत्तियों की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×