Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Hathin News: बैंक आफ बडौदा ब्रांच से दो लाख रुपये और मोबाइल चोरी, केस दर्ज

Hathin News: हथीन उपमंडल के उटावड स्थित बैंक आफ बडौदा की मिनि ब्रांच से करीब दो लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी हो गया। उटावड थाना पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी को अरेस्ट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। Istock
Advertisement

Hathin News: हथीन उपमंडल के उटावड स्थित बैंक आफ बडौदा की मिनि ब्रांच से करीब दो लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी हो गया। उटावड थाना

पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है।

Advertisement

गांव उटावड निवासी इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मैनें उटावड मोड नूंह-होडल रोड पर बैक आफ बडौदा की ब्रांच खोल रखी है। इस ब्रांच मे लोगों की राशि जमा करने और निकालने का काम किया जाता है। पावर कट और ब्रांच इनर्वटर के लो होने के कारण पडौस की दुकान में बैठ गया। इसी दौरान गांव भीमसीका निवासी सैकुल ब्रांच से एक लाख 80 हजार रुपये और मोबाइल चोरी करके ले गया। सामने वाली दुकान की दराज से 20 हजार रुपये चोरी करके ले गया। चोरी की यह घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई।

Advertisement

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Advertisement
×