Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hathin News : हथीन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, भीमसीका डिपो पर मारा छापा

अनियमितताएं मिलने पर सप्लाई सस्पेंड, अन्य डिपो धारकों में मचा हड़कंप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hathin News : गरीबों के हक के राशन को बाजार में बेचे जाने की गुप्त सूचनाओं के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डरों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) महेश यादव ने मंगलवार को गांव भीमसीका स्थित राशन डिपो पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड और वितरण में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने संबंधित डिपो धारक की राशन सप्लाई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

व्यक्तिगत सुनवाई के लिए थमाया नोटिस

Advertisement

छापेमारी के बाद विभाग ने डिपो धारक की घेराबंदी तेज कर दी है। DFSC महेश यादव ने बताया कि भीमसीका डिपो की सप्लाई सस्पेंड करने के साथ ही धारक को व्यक्तिगत सुनवाई (Personal Hearing) के लिए नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी स्तर पर राशन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

दो माह का गेहूं एक साथ मिलेगा

विभागीय जांच के बीच अधिकारी ने उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि:

अप्रैल माह में: उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई, दोनों महीनों का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है।

अन्य सामग्री: गेहूं के साथ अप्रैल माह का तेल और चीनी भी डिपो पर उपलब्ध है।

अपील: सभी उपभोक्ता अपनी निर्धारित मात्रा के अनुसार ही राशन लें। यदि कोई डिपो धारक कम राशन देता है या आनाकानी करता है, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

"जिले के सभी डिपो धारकों के राशन वितरण की जांच की जाएगी। यदि कहीं भी गड़बड़ी मिली तो केवल सप्लाई सस्पेंड नहीं होगी, बल्कि लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।"

— महेश यादव, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

Advertisement
×