Hathin News: क्राइम ब्रांच और 10 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Hathin New: पुलिस पर फायरिंग कर खेतों की ओर भागा आरोपी; जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, इटली निर्मित पिस्टल बरामद
Hathin News: क्राइम ब्राच और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अपराधी के बीच जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से घायल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गोली से क्राइम ब्रांच इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक गुलिया बाल-बाल बचे। आरोपी के खिलाफ बहीन थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
हथीन क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक गुलिया ने बताया कि 14 मई की रात सूचना मिली की गांव उटावड निवासी जैकम उर्फ फितना गौकसी के लिए उटावड पुलिया पर आएगा। सूचना के आधार पर पीएसआई दीपक गुलिया ने एसआई हकिमुदीन, एएसआई वीरेंद्र सिंह, हैडकास्टेंबल राहुल, ईएचसी महेश नाथ, सिपाही नवीन कुमार व अनिल कुमार ने पुलिया के चारों तरफ ट्रैप लगाया।
करीब 20-25 मिनट बाद एक गाड़ी से उतरकर पैदल पुलिया की तरफ आए व्यक्ति को घेरकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। चेतावनी के साथ ही आरोपी ने पीएसआई दीपक गुलिया पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बचा। फायरिंग के दौरान आरोपी पुलिया से कूदकर खेतों की तरफ भागा और एएसआई वीरेंद्र सिंह की तरफ फायर किया। पुलिस ने हवाई फायर कर फिर चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायर किया जो पुलिया की दीवार में लगा। चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
पुलिस ने आत्मरक्षा व आरोपी के पैरों की तरफ फायर किए। आरोपी बाएं घुटने व दाहिने पैर के टखने में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने दबौच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की मेड इन इटली पिस्टल, मैगजीन व 1 मिस कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को इलाज के पलवल के सिविल अस्पताल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने अलग-अलग पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी के खिलाफ कोसी, मथुरा में गौ तस्करी करते हुए वीडियो में रिकॉर्ड हो चुका है।
एसपी नीतीश अग्रवाल का कहना है कि जिला पुलिस गौ तस्करी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गौ तस्करी और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अपराधी अपराध छोड़ें या जेल जाने को तैयार रहें। जिले में गौ तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। आरोपियों की अवैध संपत्ति भी जब्त की जाएगी और उसे डमेज किया जाएगा। प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालो के खिलाफ गौ सरंक्षण संवर्धन एक्ट बना हुआ है। गौ तस्करी और गौहत्या के नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।
