Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Hathin News: पुलिस की गोली लगने से घायल गौतस्कर गिरफ्तार, दो फरार, आरोपी के खिलाफ 10 केस दर्ज

हथीन एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने मुठभेड के दौरान अंतर्राज्यीय गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान गौतस्कर के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर खेतों की ओर फरार हो गए। फरार आरोपियों की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हथीन एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने मुठभेड के दौरान अंतर्राज्यीय गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान गौतस्कर के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर खेतों की ओर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और गोकशी सहित संगीन धाराओं के 10 मामले दर्ज है। पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी के कब्जे से देशी कटटा, दो कारतूस और एक खाली कारतूस खोल बरामद किया है। यह जानकारी टीम इंचार्ज पीएसआई तेजपाल ने दी है।

थीन एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस स्टाफ प्रभारी पीएसआई तेजपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गुलाब निवासी लालपुर पुरिया, आसिफ उर्फ गूंगा निवासी रोहिन्दा और काला निवासी रोहिन्दा अवैध हथियारों सहित होडल-पुन्हाना रोड पर कोटड़ा के पास बैठे हैं और अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। यह गोतस्करी की वारदातों में भी शामिल हैं।

Advertisement

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा।पुलिस को देखकर तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ निवासी रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मौके से बिना नंबर की नीले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसके इंजन और चेसिस नंबर मिटे हुए थे। मोटरसाइकिल से गोकशी में प्रयोग रस्सी भी मिली।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और गोकशी सहित संगीन धाराओं के 10 मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अवैध हथियार, गोतस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी तथा पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×