Hathin News: 18 साल से फरार और अदालत से भगौड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
Hathin News: आरोपी के खिलाफ 6 मामले पहले से ही दर्ज
Hathin News: पिछले 18 सालों से फरार और अदालत से भगौडा घोषित आरोपी को हथीन पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ 6 मामले पहले से ही दर्ज हैं।
बहीन थाना पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और अन्य मामलों में उसके साथ रहे आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपी की पहचान ईस्लाम निवासी गांव कोट, थाना बहीन के रूप में हुई है। प्रबंधक थाना बहीन प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी ईस्लाम को काबू किया।
इससे पहले एक अन्य आरोपी नसरु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी ईस्लाम को अदालत में पेश कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आरोपी के खिलाफ बहीन पुलिस थाने में पांच और सोहना पुलिस थाने मे एक केस दर्ज हैं। अधिकांश केस गौ हत्या के आरोप में दर्ज हैं। जिले में किसी भी उद्घोषित अपराधी व असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी वांछित अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

