Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hathin Accident : हथीन में सड़क हादसे ने छीनी एक और जिंदगी, ड्यूटी से लौट रही नर्स की दर्दनाक मौत

स्कूटी से क्लिनिकी जा रही नर्स की दुर्घटना में मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hathin Accident : हथीन उपमंडल के गांव कोट के समीप स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला एक निजि क्लिनिक में नर्स के तौर पर कार्यरत थी। पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया। बहीन थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतका की पहचान होडल के सैनी नगर निवासी रूबी सैनी के रूप में हुई है। बहीन थाना पुलिस इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि रूबी कोट गांव में सोमवार को अपनी स्कूटी से क्लीनिक जा रही थीं। क्लीनिक के नजदीक पहुंचीं तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खंभे से जा टकराई और रूबी गंभीर तौर पर घायल हो गई।

Advertisement

घायल को उपचार के लिए होडल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कोट गांव के चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×