Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana: दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया शीलू गैंग का सरगना, विदेश से चलाता था रंगदारी नेटवर्क

Haryana Crime: एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समालखा में मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने तथा महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर जानलेवा हमले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Crime: एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समालखा में मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने तथा महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी गिरोह के सरगना सुनील उर्फ शीलू को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी डाहर गांव का रहने वाला है और विदेश में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए जिले में दहशत फैलाने वाली वारदातों को अंजाम दिलवा रहा था। इस कार्रवाई को सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गिरोह के एक नाबालिग सहित 10 आरोपियों को पहले ही अवैध हथियारों सहित विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि शीलू ने जनवरी माह में दो बड़ी घटनाएं करवाईं। 6 जनवरी को समालखा में राजेंद्र मित्तल की मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।वही 24 जनवरी को महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर ऑफिस के बाहर पिस्तौल से हमला कराया गया।दोनों वारदातों में कम उम्र के युवाओं और नाबालिगों को शामिल किया गया।

Advertisement

नाबालिगों को लालच देकर बनाया शूटर

समालखा फायरिंग केस में पुलिस ने पहले ही निखिल (बिहोली), प्रिंस (डाहर) और वंश (नारायणा) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि निखिल ने 12वीं के छात्र वंश व प्रिंस को 50-50 हजार रुपये का लालच देकर वारदात में शामिल किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुनील उर्फ शीलू पर पानीपत, करनाल, सोनीपत और चंडीगढ़ में आपराधिक वारदातों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और विदेश से जुड़े संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Advertisement
×