Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा सचिवालय में पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को, टाइपिंग दक्षता होगी सबसे बड़ी कसौटी

कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतनमान और आशुलिपिक से वरिष्ठ आशुलिपिक पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा; हिंदी और अंग्रेजी दोनों में टाइपिंग दक्षता अनिवार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Haryana News: हरियाणा सिविल सचिवालय में पदोन्नति के लिए कर्मचारियों को अब टाइपिंग दक्षता की परीक्षा से गुजरना होगा। मुख्य सचिव कार्यालय की केंद्रीय परीक्षा समिति ने 25 जुलाई को विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक तथा आशुलिपिक से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पदों पर पदोन्नति के लिए होगी। इसके लिए सभी विभागों को पात्र कर्मचारियों के आवेदन और नाम निर्धारित समय सीमा में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दो सत्रों में होगी परीक्षा

Advertisement

नोटिस के अनुसार परीक्षा 25 जुलाई को दो चरणों में होगी। पहला सत्र सुबह 11 से 1 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 से 4 बजे आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का संचालन केंद्रीय परीक्षा समिति करेगी।

Advertisement

हिंदी-अंग्रेजी दोनों में देनी होगी दक्षता परीक्षा

वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद पर पदोन्नति के लिए अभ्यर्थियों को चार टाइपिंग डिक्टेशन देने होंगे। इनमें दो अंग्रेजी और दो हिंदी के होंगे। अंग्रेजी में 250-250 शब्द तथा हिंदी में 200-200 शब्द टाइप करने होंगे। अंग्रेजी के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है। कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए परीक्षा अपेक्षाकृत सरल होगी। इसमें एक अंग्रेजी और दो हिंदी डिक्टेशन होंगे। अंग्रेजी में 250 शब्द तथा हिंदी में कुल 400 शब्द टाइप करने होंगे।

गलतियों की तय सीमा से होगा फैसला

वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए वही अभ्यर्थी सफल माना जाएगा जिसकी टाइपिंग में चार प्रतिशत से अधिक त्रुटियां नहीं होंगी। वहीं कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद की परीक्षा में आठ प्रतिशत तक त्रुटि स्वीकार्य रहेगी। इससे अधिक गलतियां होने पर अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

14 जुलाई तक आवेदन, 16 जुलाई तक सूची

इच्छुक कर्मचारी 14 जुलाई तक अपना आवेदन संबंधित शाखा में जमा करेंगे। इसके बाद सचिवालय स्थापना शाखा-2 को 16 जुलाई तक सभी पात्र कर्मचारियों की सूची केंद्रीय परीक्षा समिति को भेजनी होगी, ताकि परीक्षा की अंतिम तैयारी समय पर पूरी की जा सके।

Advertisement
×