Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Police : दौड़ से पहले राय की बारी: पुलिस भर्ती के पीएसटी टाइम पर अभ्यर्थी तय करेंगे शिफ्ट

एचएसएससी ने गर्मी और सुविधा को बनाया आधार, सुबह या शाम, उम्मीदवारों से मांगी पसंद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Haryana Police : हरियाणा में पुलिस भर्ती का अगला बड़ा चरण अब सिर्फ तैयारी नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों की पसंद से भी तय होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) शुरू करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले आयोग ने समय तय करने का फैसला सीधे उम्मीदवारों की राय पर छोड़ दिया है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पीएमटी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही पीएसटी का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि भर्ती एजेंसी ने पारंपरिक तरीके से समय तय करने के बजाय अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल किया है। उम्मीदवारों से पूछा गया है कि वे फिजिकल टेस्ट किस समय देना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं।

Advertisement

आयोग ने संकेत दिए गए हैं कि पीएसटी एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए दो समय विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं। पहला विकल्प मॉर्निंग शिफ्ट का है, जिसमें टेस्ट सुबह 5 बजे से 9 बजे तक कराया जा सकता है। दूसरा विकल्प इवनिंग शिफ्ट का है, जिसके तहत शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पीएसटी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Advertisement

अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए दिन के समय अधिक तापमान खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के अपेक्षाकृत कम तापमान वाले समय को प्राथमिकता देने पर विचार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म जारी कर उम्मीदवारों से सुझाव मांगे हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज करनी होगी।

माना जा रहा है कि प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर आयोग पीएसटी का अंतिम टाइम स्लॉट तय करेगा। भर्ती प्रक्रिया में यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे बड़ी संख्या में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा और प्रदर्शन दोनों को ध्यान में रखने की कोशिश दिखाई दे रही है। अब भर्ती की अगली दौड़ सिर्फ मैदान में नहीं, फैसले की मेज पर भी उम्मीदवारों की भागीदारी के साथ तय होती नजर आ रही है।

Advertisement
×