Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा पुलिस बास्केटबॉल में एचएपी ने मारी बाजी, कम्बाइंड रेंज रनर-अप; एडीजीपी माटा रवि किरण ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मधुबन में 25-26 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में नौ टीमों ने लिया हिस्सा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Basketball Games 2026 : हरियाणा पुलिस में टीम भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मधुबन में आयोजित हरियाणा पुलिस बास्केटबॉल गेम्स-2026 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) की टीम विजेता रही। 25 और 26 अगस्त को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में एचएपी ने कड़े मुकाबले में कम्बाइंड रेंज को हराया। कम्बाइंड रेंज की टीम में हरियाणा पुलिस मुख्यालय, कमांडो बल और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में पुलिस विभाग की नौ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन एचएपी ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। कम्बाइंड रेंज को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।

खेलों से मजबूत होती है टीम भावना

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल उत्सव का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में फिटनेस के साथ सामूहिक भावना को मजबूत करना रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, माटा रवि किरण ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों के प्रति अपना जुड़ाव बनाए रखने और हरियाणा पुलिस को नई उपलब्धियां दिलाने का आह्वान किया।

Advertisement

नशे से दूर रहने का संदेश

शक्ति भवन, पंचकूला में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए माटा रवि किरण ने टीम के खिलाड़ियों, मैनेजर और पुलिस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी स्वयं नशे से दूर रहें और खेलों में नियमित भागीदारी के साथ समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। हरियाणा पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है। विभाग के अनुसार ऊर्जा विभाग के माध्यम से 35 सार्वजनिक पुस्तकालयों और करीब एक दर्जन खेल नर्सरियों के संचालन के अलावा मानव संसाधन के विकास के लिए समय-समय पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मधुबन की यह प्रतियोगिता भी इसी अभियान की कड़ी रही।

Advertisement

Advertisement
×