Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana: नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से बरामद हुआ 214 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध शाखा नूंह ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा नूंह पुलिस की टीम ने एक कंटेनर वाहन से करीब 214 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध शाखा नूंह ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा नूंह पुलिस की टीम ने एक कंटेनर वाहन से करीब 214 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि 29 जनवरी को उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार प्रभारी सीआईए नूंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने आईसर कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर नूंह-होडल रोड पर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पुल के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और एनडीपीएस एक्ट की नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर पहुंचकर कंटेनर को काबू किया।

Advertisement

कंटेनर में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम काशिद पुत्र नसरुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 6 रतनाकी थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान बताया। नियम अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो वाहन के केबिन में बने ऊपर के बॉक्स से 24 बड़े और 95 छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा पत्ती भरी हुई थी । इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन करने पर कुल 214 किलोग्राम गांजा पाया गया।

Advertisement

बरामद मादक पदार्थ, खाली पैकेटों तथा कंटेनर वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड रुपए आंकी गई है । नूंह सदर थाना अपराध शाखा नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है । आरोपी को आज नियम अनुसार अदालत में पेश कर और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ‌। प्रेसवार्ता में अधिकारी ने बताया कि नशा मुक्ति मेवात अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
×