Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : आपसी विवाद के बाद तालाब में कूदा प्लंबर, सुबह मिला शव; मामला दर्ज करने की मांग

झगड़े के बाद तालाब में लगाई छलांग; शव मिलने के बाद भूना थाना में हंगामा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद के भूना थाना में मृतक के परिजन हप्र
Advertisement

Haryana News : जिले के भूना क्षेत्र के गांव सानियाना आपसी विवाद के एक बाद पलंबर ने कथित तौर पर तालाब में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पलंबर का शव शुक्रवार सुबह तालाब से बरामद हुआ। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भूना पुलिस थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव सनियाना निवासी पलंबर विपिन कुमार (33) का मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों के साथ आपस में झगड़ा हो गया था। अगले दिन बुधवार को पुलिस भी गांव में गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने दूसरे दिन भी पुलिस के सामने झगड़ा किया। बाद में डंडे लेकर विपिन कुमार के पीछे लग गए। परिजनों के अनुसार, विपिन कुमार अपनी जान बचाने के लिए तालाब में सीधी छलांग लगा दी। पहले ग्रामीणों और परिजनों को लगा कि विपिन तालाब से निकल कर कहीं चला गया होगा। बाद में लौट आएगा।

Advertisement

मगर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे किसी ग्रामीण ने तालाब में शव को देखा। तालाब में किनारे के पास विपिन कुमार की गर्दन धंसी हुई थी। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों के मुताबिक, विपिन कुमार परिवार में एक मात्र कमाने वाला था। वह गांव में पलंबरिंग का काम करके परिवार का गुजारा चला रहे थे।

Advertisement

शुक्रवार को शव मिलने के बाद गुस्साए परिजन भूना थाने में पहुंच गए। परिजनों में मृतक की मां कमला देवी, पत्नी रीना और ताऊ का बेटा वीरभान आदि ने पुलिस से तत्काल आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस के कारण ही विपिन को जान गंवानी पड़ी है। अगर पुलिस झगड़े के मामले में पहले दिन ही सख्त कार्रवाई कर देती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। परिजनों के अनुसार, विपिन के साथ झगड़ा करने वाले गांव के ही 20-25 लोग थे। जिन पर वे एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
×