Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : बावल में कार्यक्रम से नेताओं की दूरी, पार्टी हाई कमान व सीएम कार्यालय ने लिया संज्ञान

Haryana News : बावल में 30 जून को आयोजित मुख्यमंत्री नायब सैनी व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के राष्ट्रीय कार्यक्रम से क्षेत्र के नेताओं व विधायकों की गैरमौजूदगी के मामले को पार्टी हाईकमान तथा मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
Advertisement

Haryana News : बावल में 30 जून को आयोजित मुख्यमंत्री नायब सैनी व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के राष्ट्रीय कार्यक्रम से क्षेत्र के नेताओं व विधायकों की गैरमौजूदगी के मामले को पार्टी हाईकमान तथा मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है और पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है।

बता दें कि 30 जून को आयोजित उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत, जिला के तीन विधायकों लक्ष्मण सिंह यादव, डा. कृष्ण कुमार व अनिल यादव, भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, जिला परिषद चेयरमैन व उपचेयरमैन, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन आदि बड़े चेहरे शामिल नहीं हुए थे। यद्यपि विधायकों ने अपनी गैर हाजिरी को लेकर कारण बताये थे। लेकिन भाजपा की इस गुटबाजी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी। अब पार्टी हाई कमान ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी है।

Advertisement

इस बात की पुष्टि करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर पार्टी हाई कमान व मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां संगठनात्मक मर्यादाओं और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी नेतृत्व किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेता है और ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय किया जाता है।

Advertisement

डॉ. खोला ने कहा कि बावल कार्यक्रम के दौरान यदि किसी स्तर पर संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन हुआ है या किसी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी द्वारा पार्टी की मर्यादा के विपरीत आचरण किया गया है, तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा की जा रही है। संगठन स्तर पर जिसने भी अनुशासनहीनता की है, उसके विरुद्ध पार्टी नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Advertisement
×