Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला में पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी, पुलिस परिवारों के लिए बड़े ऐलान

'शगुन योजना’ से बेटी की शादी पर 2.5 लाख की मदद, आगे 5 लाख तक प्रस्ताव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने कल्याण एजेंडा को नई गति देने की शुरुआत कर दी है। पंचकूला स्थित ईआरएसएस ऑडिटोरियम में आयोजित पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने की। बैठक में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मंथन हुआ और आने वाले समय की योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा सामने रखी गई।

गोष्ठी में कल्याण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक, कल्याण शाखा मोहित हांडा ने पिछली बी-लेवल बैठक के निर्णयों पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। हाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने फील्ड से जुड़े सुझाव साझा किए, जिन पर अमल के लिए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Advertisement

‘शगुन योजना’ से सामाजिक सुरक्षा

डीजीपी अजय सिंघल ने घोषणा की कि हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी के लिए 2.5 लाख रुपये की सहायता देने वाली ‘शगुन योजना’ जल्द लागू होगी, जिसे आगे 5 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि वेलफेयर केवल सोच नहीं, बल्कि लागू की जाने वाली ठोस नीति है।

Advertisement

भत्ते, ट्रांसफर और पदोन्नति पर निगरानी

डीजीपी ने बताया कि विभिन्न भत्तों और सुविधाओं की व्यवस्था से कर्मियों को निश्चिंत माहौल देने का प्रयास है। ट्रांसफर नीति में मानवीय दृष्टिकोण के साथ लचीलापन बरता जा रहा है, जबकि समयबद्ध पदोन्नति पर स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है।

शिक्षा: 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल

पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित हैं, जहां रियायतें दी जा रही हैं और दिवंगत कर्मियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। रोजाना करीब 1200 विद्यार्थी इन संस्थानों से लाभान्वित हो रहे हैं। पुलिस लाइनों में ई-लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

स्वास्थ्य और बीमा कवर में विस्तार

नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और हर जिले में जिम की व्यवस्था के साथ 2025 में 17,985 कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनोरोग विशेषज्ञों से संवाद बढ़ाया गया है। एचडीएफसी बैंक के साथ अनुबंध के जरिए दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर 1 करोड़ रुपये और प्राकृतिक मृत्यु पर सहायता 10 लाख रुपये की गई है। 381 आश्रितों को एक्स-ग्रेशिया के तहत नौकरी दी जा चुकी है और शहीद परिवारों के लिए सहायता राशि तीन गुना बढ़ाई गई है।

आवास व आधारभूत ढांचा

पुलिस लाइनों में बैंक्वेट और कम्युनिटी हॉल, हॉस्टल गिफ्ट योजना तथा आवास योजनाओं पर काम शुरू है। जहां हॉल नहीं हैं, वहां निर्माण; जहां हैं, वहां मरम्मत की प्रक्रिया चलेगी। गोष्ठी में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के प्रमुख नवदीप सिंह विर्क, एडीजी ह्यूमन राइट्स एंड लिटिगेशन कला रामचंद्रन, एडीजीपी सीएस राव, अमिताभ ढिल्लों, संजय कुमार, केके राव, हरदीप सिंह दून, पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह सहित विभिन्न कमिश्नरेट, रेंज और जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×