Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : कांट्रेक्ट कर्मियां को समय पर मिलेगा वेतन, सरकार की सख्त एसओपी जारी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : हरियाणा सरकार ने संविदा आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को समय पर वेतन और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) सहित सभी कानूनी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक नई और कठोर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है। यह प्रक्रिया हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) के माध्यम से तैनात कर्मचारियों को मिलने वाले भुगतान में एकरूपता, पारदर्शिता और समयबद्धता लाने के उद्देश्य से जारी की गई है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को भेजे निर्देशों में स्पष्ट किया है कि अब हर माह की 7 तारीख से पहले कौशल रोजगार निगम को देय राशि का भुगतान सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। इससे निगम समय पर वेतन वितरण और ईपीएफ/ईएसआई योगदान कर सकेगा। नई एचओपी में भुगतान प्रणाली में शामिल हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

Advertisement

कार्यालय प्रमुख उपस्थिति सत्यापन और समय पर स्वीकृति जारी करेंगे, ताकि भुगतान में देर न हो। आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) बिल, तैनाती एवं उपस्थिति अभिलेखों की जांच करेंगे। निगम पोर्टल पर ईपीएफ/ईएसआई से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करेंगे। कर्मचारी दुर्घटना की स्थिति में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा। भुगतान केवल निगम के निर्धारित बैंक खाते में होगा।

Advertisement

लेखा शाखा द्वारा राशि सत्यापित कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। वहीं समन्वय अधिकारी तैनात कर्मियों से जुड़ी रिपोर्टिंग, विवाद समाधान और आवश्यक जानकारी निगम तक पहुंचाएंगे। विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में सीधे राशि जमा न करें, बल्कि यह कार्य केवल कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होगा।

वेतन, उपस्थिति, बिल और भुगतान अभिलेखों का मासिक रजिस्टर भी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे ऑडिट हेतु सुरक्षित रखा जाएगा। यदि किसी बिल या दस्तावेज़ में विसंगति पाई जाती है, तो विभाग को 3 कार्य दिवसों के भीतर निगम को सूचित करना होगा। नई एसओपी के लागू होने से उम्मीद है कि हरियाणा के हजारों संविदा कर्मचारियों को अब वेतन और लाभ समय पर मिलेंगे, बिना देरी, बिना भ्रम और बिना अलग-अलग प्रक्रियाओं के।

Advertisement
×