Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : कोकीन सप्लाई चेन का खुलासा, नाइजीरियन नागरिक समेत 2 सप्लायर गिरफ्तार

114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी मामले में अब तक पांच आरोपी काबू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : करीब 58 लाख रुपये कीमत की 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी के मामले में सीआईए की टोहाना टीम ने सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचते हुए नाइजीरियन नागरिक समेत दो कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कोकीन के स्रोत, सप्लाई रूट और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 13 सितंबर को टीम ने रिच्ड डेसमेंट पुत्र डेसमेंट निवासी रिच्ड कम्पाउंड सिटी, नाइजीरिया तथा मंदीप पुत्र जयप्रकाश निवासी खरकड़ा, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया। जांच में दोनों की भूमिका कोकीन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में सामने आई है। पुलिस इनके मोबाइल संपर्कों, आपसी लिंक और संभावित वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि 11 सितंबर को सीआईए टोहाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहाबाद में भूना रोड फ्लाईओवर के पास एक कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों और एक महिला को 114.19 ग्राम कोकीन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार भी कब्जे में ली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार निवासी खानक, भिवानी, हाल मॉडल टाउन हिसार, रविन्द्र शर्मा निवासी नलवा, हिसार और नीशा उर्फ नैना निवासी मोती नगर, नई दिल्ली, हाल हिसार के रूप में हुई थी। जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने यह कोकीन हिसार व फतेहाबाद के पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को सप्लाई की जानी थी।

Advertisement

इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में 11 सितंबर को मुकदमा नंबर 401, धारा 21C/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। अब जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि कोकीन कहां से लाई गई, किस माध्यम से आरोपियों तक पहुंची और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस नेटवर्क के अन्य जिलों और राज्यों तक जुड़े होने की संभावना भी खंगाल रही है।

Advertisement
×