Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : हरियाणा के 26 स्कूलों में बच्चे सिखेगें फ्रेंच भाषा, बीईओ सतबीर ढिढारिया ने किया शुभारंभ

चाहवाला के राजकीय उच्च कन्या स्कूल में फ्रैंच भाषा की पढ़ाई शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Haryana News : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाहवाला के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने के लिए फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिडारिया एवम ब्लॉक समिति चैयरमैन सूरजभान बूमरा ने स्कूल में फ्रेंच कोर्स का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को फ्रेंच भाषा के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि आज के वैश्विक युग में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के नए द्वार खोलता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार एवं शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा सरकारी विद्यालयों में भी विदेशी भाषाओं के अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा के 26 स्कूलों में और जिसमें सिरसा जिले के 2 स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। इसमें चाहरवाला राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में इस सत्र में कक्षा 6 से इसकी शुरुआत की गई है।

Advertisement

विद्यालय में फ्रेंच भाषा के प्रशिक्षण का कार्य विजय भार्गव द्वारा किया जाएगा। विजय भार्गव ने बताया कि इसके तहत वर्ष में 90 घंटे निर्धारित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह तीन कक्षाएं लगेंगी। इस सत्र में बच्चों को केवल फ्रेंच भाषा एवं फ्रेंच संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएँगी, जिसके बाद फ्रेंच भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक चैयरमैन, गांव के सरपंच अशोक बैनीवाल, विद्यालय के मुख्यध्यापक पृथ्वी सिंह, दलीप गोदारा, संदीप नुईया, प्रिंसीपल सुनीता , मोहन, सूलेंदर, प्रह्लाद, राजेश, प्रहलाद राय, शारदा, सुनीता, रविंदर, एसएमसी प्रधान जशवंत , रमेश, अशोक दहिया, रविंदर भाखर, वजीर,वेदपाल, रामसिंह पूर्व सैनिक, बंसीलाल, छबीलदास नम्बरदार,पवन मेंबर, वेद ,सुभाष ,धर्मबीर, कुलदीप,विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
×