Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

Haryana News : योगाचार्य विनोद बजाज की अगुवाई में एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार का वार्षिक समारोह कल बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। यह भव्य आयोजन श्री सुनील चौफला के द्वारा प्रदान किए गए रामगढ़ के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : योगाचार्य विनोद बजाज की अगुवाई में एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार का वार्षिक समारोह कल बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। यह भव्य आयोजन श्री सुनील चौफला के द्वारा प्रदान किए गए रामगढ़ के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

समारोह की सफलता में मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों धर्मपाल गोयल, रणधीर सिंह सैनी, नीले सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, आदित्य, आशुतोष, विपिन कुमार, कमरपाल एवं नितिन का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Advertisement

गौरतलब है कि एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार पिछले 26 वर्षों से पंचकूला में योग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का नियमित आयोजन कर रहा है। ये गतिविधियाँ लोगों को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

Advertisement

योगाचार्य विनोद बजाज समय-समय पर योग साधकों का ब्लड परीक्षण एवं बीएमआई (BMI) परीक्षण भी कराते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों का आंकलन किया जाता है और उन्हें सकारात्मक परिणाम बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं।

Advertisement
×