Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : प्रेमविवाह करने वाली युवती को संतान ना होने पर घर से निकाला, दामाद को समझाने गई 80 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या

दामाद समेत 3 पर मर्डर का केस दर्ज, पंचायत में पहुंचे विवाहिता के परिजनों पर सरिए और डंडो से किया हमला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर निवासी विनायक सिंह ने बताया कि उसकी बहन खुशी ने कांसापुर के कुलवीर सिंह के साथ वर्ष 2021 में प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद खुशी को कोई संतान नहीं हुई तो कुलवीर सिंह और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन उसके बाद फिर से खुशी के साथ मारपीट शुरू हो जाती थी। शुक्रवार शाम को वह अपनी बहन खुशी, ताया धर्मवीर, ताया का बेटा हिमांशु, ताई कोमल और दादी बिमला देवी कंसापुर में कुलवीर के घर उसे समझाने गए थे। जब वह बैठकर वहां बातचीत कर रहे थे इसी दौरान उसके जीजा कुलवीर का चाचा राजू अचानक घर से अंदर से सरिया निकाल कर लाया और उन पर हमला कर दिया।

Advertisement

Advertisement

इसके बाद कुलबीर सिंह और राजू ने उन सभी पर सरियो से हमला कर दिया। कुलवीर के पिता रणजीत सिंह ने भी उनपर थप्पड़ मुक्को से वार किया। जिसमे विनायक धर्म वीर, हिमांशु और बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जब 80 वर्षीय l बिमला देवी को घायल अवस्था में एमएम अस्पताल मुलाना ले गई तो उनकी मौत हो गई। अन्य तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि हमला पहले से रची गई साजिश के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी पोती ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वे गांव पहुंचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर मृतका के दामाद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतका के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement
×