Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : घर में तेज धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट, 3 साल की बच्ची सहित 5 लोग झुलसे

शीशे-दरवाजे टूटकर दूर जाकर गिरे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के हंस नगर में ब्लास्ट के बाद घर के बाहर जमा भीड़।
Advertisement

Rewari News : रेवाड़ी के मौहला हंस नगर स्थित एक घर में रविवार की शाम जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 3 साल की बच्ची सहित 5 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक रैफर कर दिया गया है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पड़ोसियों का कहना है कि आवाज बम फटने जैसी थी। हंस नगर के रोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी सतबीर चौहान सेना से रिटायर्ड हैं। रविवार शाम उनकी 23 वर्षीय बेटी तन्नू घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी।

Advertisement

इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। उस समय घर में तन्नू के अलावा उसके पिता सतबीर, मां मधु, 3 वर्षीय खुशी और पड़ोसी रोहित के पिता जयभगवान भी मौजूद थे। ब्लास्ट में ये सभी बुरी तरह झुलस गए। धमाके से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। घर के शीशे टूट गए और दरवाजे उखड़कर दूर जा गिरे। हालांकि, घर में रखा फ्रिज और गैस सिलेंडर सुरक्षित हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ।

Advertisement

Advertisement
×