IAS Transfer : वर्षा खंगवाल बनीं झज्जर की नई डीसी
स्वप्निल रविंद्र पाटिल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया
Advertisement
IAS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 18 मई को जारी आदेश के अनुसार, झज्जर के डिप्टी कमिश्नर और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक की जिम्मेदारियों में परस्पर बदलाव किया गया है।
आदेश के मुताबिक, वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी और झज्जर के डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। वह सतर्कता विभाग में विशेष सचिव भी होंगे। वहीं, वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी वर्षा खंगवाल को झज्जर का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सूचना, जनसंपर्क एवं सतर्कता विभाग में अहम पदों पर तैनात थीं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
