Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गर्मी की छुट्टियों में चमकेंगे हरियाणा के सरकारी स्कूल, एक लाख रुपये तक के मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के कार्य तुरंत पूरे करने के निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो. iStock
Advertisement

Haryana News : हरियाणा सरकार ने गर्मी की छुट्टियों का उपयोग सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए करने का फैसला किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मरम्मत, रखरखाव और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े छोटे कार्य अवकाश अवधि के दौरान प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। राज्य सरकार का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

स्कूल खुलने से पहले सुधरेंगी सुविधाएं

Advertisement

जारी आदेशों के अनुसार जिन स्कूलों में मरम्मत, रखरखाव, नए कार्यों या अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां इन कार्यों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत बेहतर वातावरण में मिल सके।

Advertisement

एक लाख रुपये तक के कार्य स्थानीय स्तर पर होंगे

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक लाख रुपये तक की लागत वाले छोटे मरम्मत एवं सुविधा संबंधी कार्य उपलब्ध समेकित बाल कल्याण निधि से करवाए जा सकते हैं। जहां धनराशि उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित अधिकारियों को सत्यापित अनुमान तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय की टीमें करेंगी औचक निरीक्षण

विभाग ने चेतावनी दी है कि मुख्यालय स्तर से नियुक्त अधिकारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान विभिन्न जिलों के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, मरम्मत कार्यों और रखरखाव की स्थिति की जांच की जाएगी।

लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय

आदेश में साफ कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय में सुविधाओं के रखरखाव को लेकर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक के खिलाफ गंभीर दृष्टिकोण अपनाते हुए सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×