Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana Development : अमित शाह से मिले सुभाष बराला, हरियाणा के विकास और सहकारिता पर हुई चर्चा

कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की, सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर मंथन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Development : हरियाणा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में हरियाणा से जुड़े समसामयिक विषयों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान अमित शाह ने हाल ही में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी पदक विजेताओं, उनके परिवारों और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Advertisement

नई प्रदेश टीम पर भी हुई चर्चा

बैठक में हाल ही में घोषित हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी पर भी चर्चा हुई। सुभाष बराला ने कहा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संगठन और मजबूत होगा। इस पर अमित शाह ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनसेवा और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Advertisement

सहकारिता को लेकर भी हुआ मंथन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के रूप में अमित शाह ने हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों सहित अन्य सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने, किसानों, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा के विकास, संगठन की मजबूती और सहकारिता क्षेत्र के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश को इन क्षेत्रों में और गति मिलेगी।

Advertisement
×