Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana Cyber Fraud : साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

100 फर्जी सिम कार्ड और महिंद्रा थार गाड़ी बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cyber Crime : सीआइए स्टाफ होडल पुलिस टीम ने साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड तथा एक महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की गई है।

सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 3 अगस्त को एएसआई मुबारिक अली टीम के साथ, बस अड्डा होडल पर साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु गश्त व चेकिंग में मौजूद थे। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक (कैफ तथा सुभान पुत्र इरशाद), जो दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों को बेचने का काम करते हैं, आज एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर फर्जी सिम बेचने के उद्देश्य से पुन्हाना मोड होडल से पुन्हाना की तरफ जाएंगे।

Advertisement

Advertisement

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रोहता पट्टी मोड पुन्हाना रोड के पास नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा थार गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस ने चालक मो. कैफ पुत्र रहिस निवासी पेमा रोड पुन्हाना थाना शहर पुन्हाना, जिला नूंह (हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली), सुभान मालिक पुत्र इरशाद मालिक निवासी गांव जानसट, तहसील जानसट, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी (हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

तलाशी लेने पर आरोपी मो० कैफ से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड तथा आरोपी सुभान के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड (कुल 100 फर्जी सिम कार्ड) बरामद हुए। इसके अलावा अपराध में प्रयोग की जा रही महिंद्रा थार गाड़ी को भी कब्जे पुलिस में लिया गया।उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना होडल में भारतीय न्याय संहिता एवं दूरसंचार अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
×