Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Haryana Crime News : कनीना में दिनदहाड़े 3 लाख रुपए की लूट, रास्ता पूछने के बहाने वारदात

बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने दिया घटना को अंजाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Crime News : कनीना शहर में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें रविवार को दोपहर करीब सवा दो बजे, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 3 लाख रुपए की नकदी लूट ली। कनीना के वार्ड नंबर 8 के निवासी सीताराम अपने घर से 3 लाख रुपए पजामें की जेब में डालकर साइकिल पर सवार होकर अपनी दुकान जा रहे थे।

जब वे नहर के पास पंहुचे तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने पीड़ित को रोका। इसी दौरान पीछे से एक अन्य नकाबपोश व्यक्ति आया और उसने पीड़ित को दबोच लिया ओर पजामें की दोनों जेब से तीन लाख रूपए छीन लिए ओर तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर बस स्टैंड की ओर फरार हो गए।

Advertisement

दिनदहाडे घटित इस घटना को लेकर आमजन में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किए जा रहे हैं। कनीना सिटी पुलिस स्टेशन में सीताराम की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच की जा रही है। पुलिस नकाबपोश बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×