Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Haryana Crime News : हरियाणा में फिर बेखौफ बदमाश, ज्वैलर्स पर हमला कर बैग लूट ले गए 3 नकाबपोशों लुटेरे

तीन नकाबपोश बाइक सवार युवक एक सुनार को घायल कर बैग छीनकर फरार हुए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Crime News : रादौर के मुख्य बाजार में उस समय सनसनी फैल गई जब बाईक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात युवक एक ज्वैलर्स के सिर में रिवाल्वर का बट मारकर घायल कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गए। सिर में रिवाल्वर का बट लगने से घायल हुए ज्वैलर्स को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार रादौर के मुख्य बाजार में स्थित करीब साढे सात बजे सांय को शाकुंभरी ज्वैलर्स के अमित गुुप्ता बैग लेकर दुकान के बाहर खड़े थे और उनका नौकर दुकान को ताला लगा रहा था। इतनी ही देर में कमेटी चौंक की अेार से मोटरसाईकिल सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और आते ही अमित गुप्ता से बैग छीनने लगे। अमित गुप्ता ने विरोध किया तो नकाबपोश एक अज्ञात युवक ने रिवाल्वर का बट देकर उसके सिर में दे मारा। जिससे अमित गुप्ता घायल हो गए। नकाबपोश युवक अमित गुप्ता से बैग छीनकर फरार हो गए।

Advertisement

मामले की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में सनसनी फैल गई और घायल हुए अमित गुप्ता को उपचार के लिए पास के ही एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश युवको की पहचान करने में जुटी हुई थी। रादौर के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैग में क्या कुछ था यह पूछने व जांच के बाद ही सही मालूम हो सकेगा। पुलिस ने नकाबपोश युवको के पकड़ने के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है।

Advertisement

Advertisement
×