Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana Crime : महम में 17 साल के अरमान की चाकुओं से हत्या, टाउन पार्क के पास वारदात से मचा हड़कंप

टाउन पार्क में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, मृतक युवक राय धनपत सांगी का पड़पौत्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Haryana Crime : दिल्ली हिसार रोड स्थित महम के टाऊन पार्क के पास एक युवक की चाकुओं से हत्या कर दी। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक युवक राय धनपत सिंह सांगी का पड़पौत्र है।वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

Advertisement

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय अरमान पुत्र पवन वासी निंदाना अपने कई अन्य साथियों सहित दोपहर एक बजे के करीब महम टाउन पार्क में आया। अरमान की वहां मौजूद युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके चलते हुए अरमान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है दो युवकों ने चाकू से बेहताशा वार किए जिससे मौके अफरा तफरी मच गई।

Advertisement

अरमान को चाकुओं से गोदकर हत्यारे तत्काल मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। अरमान महम तकनीकी संस्थान का विद्यार्थी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की धर-पकड़ शुरू करते हुए कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Advertisement
×