Haryana Civic Elections : BJP ने मेयर पद के लिए पंचकूला सहित इन तीन चेहरों पर लगाया दांव, देखें सूची
चुनावी रण: बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
Haryana Civic Elections : आगामी हरियाणा नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विचार-विमर्श के बाद इन नामों पर मुहर लगाई।
पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन प्रमुख नगर निगमों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
नगर निगम पंचकुला: श्याम लाल बंसल
नगर निगम अम्बाला: अक्षिता सैनी
नगर निगम सोनीपत: राजीव जैन
प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेन्द्र पूनिया द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को तेज करने का संकेत दे दिया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने विपक्षी दलों पर बढ़त बनाने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इन नगर निगमों में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
चुनावी रण: बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
बीजेपी की घोषणा के जवाब में कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। अब इन तीन नगर निगमों में टक्कर की तस्वीर साफ हो गई है:
नगर निगम पंचकुला:
BJP प्रत्याशी: श्याम लाल बंसल
कांग्रेस प्रत्याशी: सुधा भारद्वाज
मुख्य मुकाबला: श्याम लाल बंसल बनाम सुधा भारद्वाज
नगर निगम अम्बाला:
BJP प्रत्याशी: अक्षिता सैनी
कांग्रेस प्रत्याशी: कुलविंदर कौर
मुख्य मुकाबला: अक्षिता सैनी बनाम कुलविंदर कौर
नगर निगम सोनीपत:
BJP प्रत्याशी: राजीव जैन
कांग्रेस प्रत्याशी: कमल दीवान
मुख्य मुकाबला: राजीव जैन बनाम कमल दीवान

