Haryana Accident : दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत
शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Haryana Accident : दिल्ली- मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यूपी के जिला फिरोजाबाद निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई गीतम सिंह ट्रक चालक था। वह 29 मार्च को गुजरात से गाजियाबाद के लिए माल लेकर निकला था। सुबह करीब 9 से साढ़े नौ बजे के बीच गीतम सिंह का ट्रक हथीन उपमंडल के गांव अकबरपुर नाटौल की सीमा में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक वाहन से टकरा गया।
बताया गया कि उस वाहन का चालक बिना किसी संकेतक या सुरक्षा उपाय के टायर बदल रहा था। टक्कर से ड्राइवर गीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दीपक कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

