Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana Accident : फल खरीदने रुका था युवक, तभी पीछे से आई पुलिस गाड़ी और मच गया हड़कंप; चालक-कांस्टेबल घायल

तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर , दोनों गाड़ियों घर के चबूतरे पर चढ़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में हादसे के बाद घर के चबूतरे पर चढ़ी दोनों गाड़ियां हप्र
Advertisement

Haryana Accident : समीपवर्ती गांव बरसीन बस स्टैंड पर पुलिस की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने फल खरीदने रुके एक युवक की नई गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान के चबूतरे पर जा चढ़ीं। हादसे में नई गाड़ी का चालक और एक कांस्टेबल घायल हो गए है, जिसे राहगीरों की मदद से पुलिस द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सरवरपुर का रहने वाला 28 वर्षीय सज्जन कुमार अपनी न्यू बोलेरो गाड़ी में सवार होकर चौबारा गांव में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए निकला था। सफर के दौरान जैसे ही वह बरसीन गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसने फल-फ्रूट खरीदने के लिए अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी। फल खरीदने के बाद सज्जन जैसे ही अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर बैठने लगा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पुलिस की सिरसा नंबर की गाड़ी ने उसकी गाड़ी में पीछे से सीधी और जोरदार टक्कर दे मारी।

Advertisement

हादसे के समय सज्जन गाड़ी की खिड़की खोलकर अंदर बैठ ही रहा था कि अचानक पीछे से लगी टक्कर के कारण उसे तेज झटका लगा, जिसके कारण उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। टक्कर का इतनी तेज लगी कि दोनों गाड़ियां घिसटते हुए पास ही स्थित एक मकान के ऊंचे चबूतरे पर जा चढ़ी। बताया गया है पुलिस की गाड़ी में सवार सिरसा पुलिस का कांस्टेबल सुरेंद्र भी घायल हो गया। उसने बताया कि वह अपने चालक हरजीत व साथी कर्मी वीरेंद्र के साथ मधुबन ड्यूटी से वापिस आ रहा था कि यह हादसा हो गया।

Advertisement

तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल सज्जन को तुरंत संभाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए पुलिस विभाग की गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस अपने साथ ले गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Advertisement
×