Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई... अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध निर्माण ध्वस्त

आरोपी द्वारा अवैध रूप से किया हुआ था मकान का निर्माण, आरोपी पर दर्ज है 03 गंभीर आपराधिक अभियोग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurugram News : जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव बादशाहपुर जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी इंद्रजीत निवासी गांव बादशाहपुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अवैध वसूली,एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध 03 अभियोग अंकित हैं।जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था।

Advertisement

यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Advertisement

Advertisement
×