Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्री रघुनाथ मंदिर में गुरु स्मृति महोत्सव आयोजित

श्री रघुनाथ मंदिर यमुनानगर के संस्थापक महंत नारायण दास वैरागी की स्मृति में दो-दिवसीय वार्षिक श्री गुरु स्मृति महोत्सव का आयोजन मंदिर में किया गया। इस दौरान महोत्सव में अलग-अलग प्रदेशों से आए सैकड़ों साधु-संतों ने भी भाग लिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्धालु। -हप्र
Advertisement

श्री रघुनाथ मंदिर यमुनानगर के संस्थापक महंत नारायण दास वैरागी की स्मृति में दो-दिवसीय वार्षिक श्री गुरु स्मृति महोत्सव का आयोजन मंदिर में किया गया। इस दौरान महोत्सव में अलग-अलग प्रदेशों से आए सैकड़ों साधु-संतों ने भी भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत बीती रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग भजनीकों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। महोत्सव को लेकर मंदिर को खूब सजाया-संवारा गया। महंत नंदराम वैरागी ने बताया कि हर वर्ष महाराज जी की पुण्यतिथि पर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सैकड़ों साधु-संत भी भाग लेते हैं। सेवक मंडल श्री रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रामदास धवन व महासचिव गिरधारी लाल कोहली ने कहा कि महाराज जी का पूरा जीवन धर्म प्रचार एवं जन कल्याण कार्यों में व्यतीत हुआ। इस अवसर पर प्रधान रामदास धवन, गिरधारी लाल कोहली महासचिव, बलराम नन्दा, विपिन मल्होत्रा, धर्मवीर नन्दा, जतिंद्र कोहली, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्स रोजी मलिक आनन्द, मदन चौहान पूर्व मेयर, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×