Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं गुरु रविदास के विचार : सुमन बहमनी

नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गांवों और कालोनियो में आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी क्षेत्र में संत गुरु रविदास को नमन करती मेयर सुमन बहमनी और अन्य।-हप्र
Advertisement

नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गांवों और कालोनियो में आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भटली, देवधर, भगवानगढ़, गधोली, गढ़ी बंजारा सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समान अधिकार और मानव कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। मेयर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास के नाम पर रखने की घोषणा से समाज में सम्मान और गौरव की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

Advertisement

आयोजक समितियों और मंदिर कमेटियों की ओर से मेयर सुमन बहमनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement
×