शानदार रहा ग्रीन वैली स्कूल पाई का परिणाम
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई का 10वीं, 12वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों के सम्मान में पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 10वीं कक्षा में हरियाणा बोर्ड में नौवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा नैन्सी...
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई का 10वीं, 12वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों के सम्मान में पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 10वीं कक्षा में हरियाणा बोर्ड में नौवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा नैन्सी को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ साथ 12वीं वाणिज्य संकाय में ब्लाक पूंडरी में प्रथम स्थान हासिल करने पर पायल व प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश ढुल ने अपने संदेश में बच्चों को जीवन में मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य जगमोहन शर्मा ने सभी अभिभावकों तथा बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की कि सभी बच्चे अपनी मेहनत, ईमानदारी व अच्छे गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग श्रवण शर्मा, महावीर सिंह, राकेश राणा, कुलदीप सिंह, राममेहर रोहिल्ला, गणेश दत्त, विनोद शर्मा, गुरुदीप सैनी, शिक्षिका वर्ग में ममता बतान, सीमा ढुल, ऊषा देवी, रीना शर्मा, ममता शर्मा, मनप्रीत ढुल, जगदीश पराशर, क्लर्क स्नेहा व अन्य चतुर्थ श्रेणी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
