Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Government Loan Accounts : पीएनबी में कर्मचारियों के ऋण खातों का होगा मिलान, हरियाणा सरकार ने मांगे नोडल अधिकारियों के नाम

सरकारी लोन खातों में पारदर्शिता के लिए हरियाणा सरकार की पहल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Government Loan Accounts : हरियाणा सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ऋण लेने वाले राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के ऋण खातों के मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मिलान उन कर्मचारियों पर भी लागू होगा जिनके ऋण खाते ऋण पोर्टफोलियो स्थानांतरण के बाद पीएनबी को सौंपे गए हैं।

वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, हर विभाग को मुख्यालय स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करना होगा, जो अपने विभाग से जुड़े सभी ऋणधारक कर्मचारियों के खातों के मिलान की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेगा।

Advertisement

इसके साथ ही, हर विभाग/कार्यालय को जिलों में भी अलग से जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। ये अधिकारी जिला स्तर पर ऋण खातों के मिलान की प्रक्रिया को देखेंगें, साथ ही उन कर्मचारियों के मामलों का भी रिकॉर्ड तैयार करेंगे जो प्रतिनियुक्ति पर अन्य कार्यालयों या संस्थानों में तैनात हैं।

Advertisement

सरकार ने सभी विभागों से कहा है कि नोडल अधिकारियों के नाम और उनके संपर्क विवरण 27 जनवरी तक वित्त विभाग की ई-मेल आईडी पर भेज दिए जाएं। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा का पालन न करने पर ऋण खातों के मिलान की प्रक्रिया प्रभावित होगी।

Advertisement
×