Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में पकड़ा गया गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर, रेवाड़ी RPF ने नवाब अली को दबोचा

दिल्ली पुलिस की सूचना पर रेवाड़ी-अलवर रेलखंड में RPF ने की तलाश; आरोपी पर कई मामलों में वांछित होने का आरोप, मोबाइल फोन जब्त

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी आरपीएफ की टीम ने दिल्ली से रवाना हुई दिल्ली -भुज एक्सप्रेस ट्रेन से गोल्डी बराड़ गैंग के एक शूटर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उसकी पहचान मुजफ्फरनगर यू पी के नबाब अली के रूप में हुई है। आरोपी की अनेक वारदातों में पुलिस को तलाश थी।

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार के अनुसार दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली से दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में सवार हुआ है। बुधवार 30 सितंबर को शाम करीब 6 बजे आरपीएफ टास्क टीम को आरोपी का फोटो और विवरण मिला। इसके बाद टीम ट्रेन के रेवाड़ी पहुंचने पर उसमें सवार हुई। ट्रेन के रेवाड़ी से रवाना होने के बाद रेवाड़ी-अलवर रेलखंड में टीम ने स्लीपर कोच में संदिग्ध की तलाश शुरू की।

Advertisement

आरपीएफ टीम को स्लीपर के तीसरे कोच में सीट नंबर 23 पर बैठा व्यक्ति फोटो और उपलब्ध कराए गए हुलिए से मिलता-जुलता मिला। टीम ने उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे निगरानी में लिया। ट्रेन के अलवर पहुंचने पर आरपीएफ ने नवाब अली को उतार लिया और उसे आरपीएफ चौकी अलवर में रखा।

Advertisement

इसके बाद आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली कि नवाब अली थाना रूप नगर, नई दिल्ली में दर्ज एक एफआईआर में वांछित है। इसके बाद गुरुवार रात करीब 2 बजे दिल्ली पुलिस STF की टीम अलवर आरपीएफ चौकी पहुंची।

आरपीएफ के अनुसार दिल्ली पुलिस STF ने नवाब अली से पूछताछ की। पूछताछ के बाद STF ने उसे मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। दिल्ली पुलिस STF के अनुसार नवाब अली पर गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

पूछताछ में उसने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य और शूटर बताते हुए वसूली और चोरी से जुड़े मामलों में शामिल होने की बात कही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम आगे पूछताछ कर रही है।

Advertisement
×