Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाबैन पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र की सदभाव यात्रा

कांग्रेस पार्टी की ओर से चल रही सदभाव यात्रा बुधवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 144वें दिन में बाबैन पहुंची। बाबैन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाबैन में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सदभाव यात्रा। -निस
Advertisement

कांग्रेस पार्टी की ओर से चल रही सदभाव यात्रा बुधवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 144वें दिन में बाबैन पहुंची। बाबैन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा बाबैन से होते हुए गांव रामशरण माजरा, घिसरपड़ी, संघोर, महुआखेड़ी, भूखड़ी, झड़ौला, गुढ़ा में पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने अपने गांवों में यात्रा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील से भारतीय कृषि क्षेत्र विदेशी कंपनियों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही, जिससे किसानों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने सरकार पर डिवाइड एंड रूल की राजनीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज में जाति व धर्म के आधार पर विभाजन की कोशिशें लगातार हो रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बृजेंद्र सिंह के द्वारा निकाली गई सदभाव यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के आपसी भाईचारे को जोड़ना है। इस मौके पर मामचंद प्रजापत, धर्मपाल, जसमेर सुनारियां, पूर्व सरपंच मोतीलाल सैनी, जसवंत धीमान, प्रदीप प्रजापत, गुरदयाल चौहान, श्यामलाल रामपुरा, अश्वनी बाबैन, मामचंद बाबैन, राजकुमार, बलबीर सिंह, बूटा सिंह व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
×