Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रमन त्यागी ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रमन त्यागी ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त, दूरदर्शी और जनहितैषी नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने हमेशा प्रदेश के विकास, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों की मजबूती से आवाज उठाई है। रमन त्यागी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। संसद में उन्होंने हरियाणा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, चाहे वह किसानों की समस्याएं हों, बेरोजगारी का सवाल हो या प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास का विषय। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए हमेशा जनता के पक्ष में अपनी बात मजबूती से रखी है। इस मौके पर रमन त्यागी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×