Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जगाधरी में 35 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 से अधिक रास्तों का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि एक गांव को दूसरे गांव से सीधा जोड़ते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव याकूबपुर में विकास कार्याें का शिलान्यास करते पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर।-हप्र
Advertisement

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 से अधिक रास्तों का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि एक गांव को दूसरे गांव से सीधा जोड़ते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव याकूबपुर में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से गांव याकूबपुर से रायपुर डमौली जाने वाले रास्ते का निर्माण व गांव याकूबपुर में ही 10 लाख रुपये की लागत से एससी चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार के सौजन्य से लगातार अपने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं।‌ यह सभी विकास कार्य जनता की मांग पर करवाये जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी विधानसभा में लगभग 40 से अधिक रास्तों का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हैं। इससे इन गांवों के बीच आने-जाने का रास्ता आसान होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आगे भी लोग जिस विकास कार्य के लिए कहेंगे, वह प्राथमिकता के आधार पर करवाये जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए पूरे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य पिछले 11 साल से लगातार कर रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजपाल सिंह, सरपंच रोशनी देवी, समाजसेवी संगम, बूथ अध्यक्ष डॉ. राकेश, ब्लॉक समिति सदस्य अनिल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय दसौरा, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर दयाल, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार, रवीश रायपुर, संदीप कुमार, देवी सिंह, मदन पाल, प्रताप सिंह, महीपाल, मनीष कुमार, बलबीर सिंह नंबरदार, डाक्टर मान सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×